फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घरेलू कलह के बाद फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के इलायचीपुर की रहने वाली आसो देवी का शव दो अक्तूबर की शाम करीब 6:30 बजे घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर को शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। वहीं शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह के बाद आत्महत्या की बात सामने आई है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम महिला के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली थी। मौके पर जब ट्रॉनिका सिटी पुलिस पहुंची तब शव घर के अंदर चारपाई पर रखा था। जांच में पता चला कि महिला मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी स्थित पुपरी थानाक्षेत्र के केशुपुरा की रहने वाली थी। आठ साल पहले महिला की शादी हुई थी। पुलिस की पूछताछ में महिला के पति राकेश राय ने घरेलू कलह होने की बात बताई। एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलेगा। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें