फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: जीबीयू स्टाफ क्वार्टर की पानी की टंकी में मिला महिला का शव, अभी शिनाख्त नहीं; हत्या की आशंका

Mon, 06 May 2024 11:15 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान परिसर में बने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के स्टाफ क्वार्टर की पानी की टंकी में सोमवार रात महिला का शव मिला। देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 क्षेत्र में अपहरण के बाद किशोर की हत्या की वारदात के एक दिन बाद पानी की टंकी में महिला का शव मिला है। थाना ईकोटेक-1 क्षेत्र स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान परिसर में बने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के स्टाफ क्वार्टर की पानी की टंकी में सोमवार रात महिला का शव मिला। देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। प्राथमिक जांच में पता चला है कि जीबीयू का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्टाफ क्वार्टर बंद कर फरार है। आशंका है कि शव उसकी पत्नी का हो सकता है।

विज्ञापन


सोमवार रात थाना ईकोटेक-1 पुलिस को स्टाफ क्वार्टर परिसर की तीसरी मंजिल पर बनी हुई पानी की टंकी में शव होने की सूचना मिली। पुलिस हत्या कर शव टंकी में शव फेंके जाने की आशंका जता रही है। पूछताछ में पत चला कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्टाफ क्वार्टर बंद कर फरार है। एक दिन पहले अपनी कर्मचारी का पत्नी से झगड़ा हुआ था।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल इसकी जानकारी जुटाई जा रही है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मूल रूप से कहां का रहने वाला है। इसके लिए राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के स्टाफ को भी रात में बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें