फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट से सिर कुचलकर महिला की हत्या, पति के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-73 स्थित महादेव अपार्टमेंट सोसाइटी में मंगलवार को आश्मीन (26) की ईंट से सिर कुचल कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पति खालिद फ्लैट में ताला लगाकर भाग गया। आश्मीन की बहन आसमां ने जीजा पर हत्या करने का आरोप लगाया है। हत्या का मामला दर्जकर पुलिस आरोपी पति को तलाश रही है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मूलत: बुलंदशहर निवासी आश्मीन (26) पति खालिद के साथ रहती थी। दोनों की 10 साल पहले शादी हुई थी। दोनों को एक बेटा और एक बेटी है। शादी के कुछ दिन बाद ही खालिद ने आश्मीन की पिटाई करना शुरू कर दिया था। वह कभी कभार ही मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले ही दोनों सोसाइटी में किराये पर रहने आए थे।
विज्ञापन

सोमवार को आसमां ने बहन को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। मंगलवार को भी उत्तर नहीं मिला। इस पर दोपहर में आसमां ने सेक्टर-70 निवासी परिचित जफर को आश्मीन के घर भेजा। घर पर ताला लगा देख जफर लौट आया। इसके बाद आसमां पुलिस के पास पहुंची और बहन की गुमशुदगी की जानकारी दी। पुलिस ने घर का ताला तोड़ा तो आश्मीन मृत पड़ी थी। ईंट से उसका सिर कुचला गया था, जबकि दोनों बच्चे वहां नहीं थे। आसमां का आरोप है कि खालिद कोई काम नहीं करता था। इस वजह से पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। खालिद ने पहले भी आश्मीन को मारने का प्रयास किया था। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह से महिला का फोन नहीं उठ रहा था। आसपास के लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह ही खालिद घर से निकल गया था। पुलिस को आशंका है कि यह वारदात सोमवार की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी दोनों बच्चों को किसी रिश्तेदारी में चला होगा। उसकी गिरफ्तारी के बाद असलियत का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें