फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला प्रधान को घर में घुसकर पीटा, एफआईआर दर्ज

Fri, 28 Nov 2025 12:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मछरहेटा की ग्राम पंचायत निघुवामऊ की ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने गांव के ही कुछ लोगों पर पीटने का आरोप लगाया है। प्रधान की तहरीर पर पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


प्रधान सुनीता देवी ने बताया कि गांव के ही कमलेश ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। इसकी शिकायत भी ग्रामीणों ने की थी। इसके बाद क्षेत्रीय लेखपाल ने गांव आकर कमलेश को भूमि खाली करने को आदेश दिया था। इससे नाराज कमलेश ने बुधवार देर रात उनके घर के बाहर आकर अपशब्द कहते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। प्रधान के ससुर छोटेलाल ने जब इसका विरोध किया तो कमलेश ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया।
शोर सुनकर प्रधान जब घर के बाहर आईं तो आरोपी कमलेश, कमलेश के पिता कामता, कमलेश के पुत्र करन और पुत्री रोहिणी उन्हें भी मारने के लिए दौड़े। प्रधान खुद को बचाने के लिये घर के अंदर चली गईं। आरोप है कि विपक्षियों ने जबरदस्ती दरवाजा खोलकर घर के अंदर घुसकर उन्हें व बच्चों के साथ परिवार के अन्य सदस्यों को लात घूसों व डंडों से जमकर पीटा।
विज्ञापन

शोर सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। प्रधान का आरोप है कि जब वह मामले की जानकारी पुलिस को देने जा रही थी तो आरोपियों ने उसका रास्ता भी रोक कर चुप रहने के लिए धमकाया। प्रधान की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें