-फोटो-
मुख्यमंत्री योगी के एयरपोर्ट निरीक्षण के दौरान चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
यमुना सिटी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर बृहस्पतिवार को नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लेकर नोएडा तक दो हजार पुलिसकर्मियों को अलग-अलग रूट पर तैनात किया गया। गौतम बुद्ध नगर के प्रमुख चौक-चौराहों से लेकर एक्सप्रेसवे पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। वीवीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने पूरी सतर्कता दिखाई। पुलिस, पीएसी, यातायात और खुफिया इकाइयों ने पूरे इलाके में गश्त बढ़ाई और सभी संवेदनशील स्थानों पर भी निगाह बनाए रखी। हवाई अड्डा परिसर से लेकर निरीक्षण स्थल तक बैरिकेडिंग और रूट प्रबंधन के लिए विशेष टीमें लगाई गईं। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के निरीक्षण दौरे के लिए सभी टीम सतर्क रहीं और प्रतिबंधित क्षेत्रों में किसी को प्रवेश नहीं दिया गया।