फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगला हुकम सिंह गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


रबूपुरा (संवाद)। कोतवाली रबूपुरा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। गला हुकम सिंह गांव के पास तेज रफ्तार एंबुलेंस ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक एंबुलेंस लेकर भाग गया। हादसे के बाद महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यीडा के सेक्टर-32 में मजदूरी करने वाले जय सिंह ने तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी रेशमा बुधवार सुबह गांव से लौट रही थी। इसी दौरान हादसा हुआ। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एंबुलेंस चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें