ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने मंगलवार शाम कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में नार्को कोर्डिनेशन सेंटर के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक की। डीएम मेधा रूपम ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाना होगा। इसके लिए केवल प्रवर्तन कार्रवाई पर्याप्त नहीं है बल्कि व्यापक जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता भी आवश्यक है। वहीं तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. श्वेता खुराना ने बताया कि विभाग ने जिले 34 शैक्षणिक संस्थानों में नशा व तंबाकू नियंत्रण विषयक जागरूकता शिविर आयोजित किए है। अभियान चलाकर 10 शैक्षणिक संस्थानों के आसपास संचालित तंबाकू विक्रेताओं की दुकानों को हटाने की कार्रवाई भी की गई। ब्यूरो