फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी निकेतन में संदिग्ध हालात में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर 34 स्थित नारी निकेतन में बने स्पेशल होम में बुधवार रात मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। नारी निकेतन के स्पेशल होम में रहने वाली निर्मला (54) की तबीयत खाना खाने के दौरान अचानक बिगड़ गई थी। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-34 स्थित नारी निकेतन में मानसिक रूप से अस्वस्थ और बुजुर्ग महिलाएं रहती हैं। मानसिक रूप से अस्वस्थ महिलाओं के लिए यहां अलग से स्पेशल होम बना हुआ है। जिला प्रशासन की तरफ से इसकी देखरेख की जाती है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल सोनी का कहना है कि खाना खाने के दौरान अचानक महिला की तबीयत बिगड़ी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। अहम है कि सेक्टर-34 स्थित नारी निकेतन में 125 से अधिक महिलाएं रहती हैं।
एक चौथाई स्टाफ से चल रहा काम
नारी निकेतन का संचालन एक संस्था की तरफ से की जा रही थी। फिलहाल जिला प्रशासन की तरफ से कामकाज किया जा रहा है। मानकों के मुताबिक इस नारी निकेतन के लिए 48 स्टाफ होना चाहिए लेकिन अभी फिलहाल 12 से 13 स्टाफ हैं। जो मानकों का एक चौथाई है।
विज्ञापन

दो माह में चार मौत पर उठे सवाल
दिसंबर और जनवरी में 15 दिनों के भीतर नारी निकेतन में चार महिलाओं की मौत हुई थी। उस वक्त नारी निकेतन के प्रबंधन पर सवाल उठा था। उस दौरान 20 दिसंबर को 45 वर्षीया सुनीता, 23 दिसंबर को 55 वर्षीया अराधना, 30 दिसंबर को 25 वर्षीया प्रियंका और 3 जनवरी को 30 वर्षीया रूबी की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें