जिगना थाना क्षेत्र परमानपुर गौरा निवासी एक अनुसूचित जाति की महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी व अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।
मामले की जांच क्षेत्राधिकारी लालगंज को सौंपी गई है। जिगना थाना के परमानपुर गौरा निवासी प्रीतम देवी पत्नी आशू गौतम ने थाने तहरीर दी कि दो अक्तूबर की रात आठ बजे गांव के सचिन पांडेय, अवधेश, सिद्धार्थ व शिवम और 10 अज्ञात त्रिशूल आदि हथियार लेकर आए।
गाली देते हुए दिगम्बर, सुशील, दीपक को पूछने लगे कि कहां छिपाई हो। बताने से मना करने पर मारे पीटे और तोड़फोड की। पति, सास-ससुर को को जातिसूचक शब्दों से गाली देकर जान से मारने की धमकी दी।
थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना क्षेत्राधिकारी लालगंज को सौंपी गई हैं।