फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला पर चाकू से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के विषहम गांव में रविवार की दोपहर घर के कमरे में कपड़ा रख रही हिना (30) पर पैंट शर्ट पहने एक महिला ने कमरा बंद कर चाकू से हमला कर दिया। कमरे में करीब आधे घंटे तक महिला हिना को मारती रही। हिना चिल्लाती रही अम्मी-अब्बू बचाओ लेकिन उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी। किसी तरह महिला ने दूसरे कमरे में खुद को बंद कर अपनी जान बचाई। इस हमले में महिला के सिर, हाथ और पेट में चाकू लगे हैं। उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

विषहम गांव निवासी हिना घर में ससुर-और सास के साथ रहती है। हिना का पति रेयाज विदेश रहता है। वह कुछ दिन पूर्व घर आया है। वह शनिवार से किसी कार्य से बाहर गया है। रविवार की दोपहर हिना घर के कमरे में कपड़ा रख रही थी। हिना के अनुसार, इस दौरान पुरुष के पोशाक में एक महिला आई और उसे पीछे से पकड़ लिया। इसके बाद चाकू से उस पर हमला कर दिया। महिला ने हिना पर चाकू के साथ ही कमरे में रखे स्टूल से भी हमला कर दिया। हिना जोर-जोर से चिल्ला रही थी अम्मी अब्बू बचाओ लेकिन उसकी आवाज छत पर मौजूद उसके ससुर आरिफ के पास नहीं पहुंची। करीब आधे घंटे तक यह घटना चलती रही। किसी तरह हिना ने कमरे का दरवाजा खोला और भागकर दूसरे कमरे में खुद को बंद कर जान बचाई। इसके बाद आरोपी महिला भाग गई। हिना ने बताया कि आरोपी महिला शर्ट-पैंट पहने थी लेकिन उसे वह पहचान नहीं पा रही थी। हिना ने बताया कि आरोपी महिला ने कान और गले की चेन छीनने का प्रयास किया।
महिला का पारिवारिक विवाद है। थाना प्रभारी इसकी जांच कर रहे हैं। आरोपी महिला के बारे में पता लगाया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।- मधुबन कुमार सिंह, एसपी सिटी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें