फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो घंटे की मूसलाधार बारिश ने ढहाया कहर, छाया अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
-पूरे शहर में जलभराव, पीक आवर में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, रेंगते नजर आए वाहन
विज्ञापन

-बिजली व्यवस्था चरमराई, नोएडा-ग्रेनो से लेकर कालिंदी कुंज तक लगा रहा जाम
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बारिश ने एक बार फिर व्यवस्थाओं को तार-तार कर दिया। मंगलवार सायं करीब पांच बजे शुरू हुई जोरदार बारिश ने दो घंटे में कहर बरपा दिया। बारिश की वजह से दिन में ही अंधेरा छा गया। लगभग पूरा शहर जलमग्न हो गया। नोएडा-ग्रेटर नोएडा से लेकर कालिंदी कुंज तक जाम लग गया। इसके चलते हजारों वाहन रेंगते नजर आए। विद्युत व्यवस्था भी चरमरा गई। इसके चलते औद्योगिक सेक्टरों में कामकाज ठप पड़ गया।
तेज हवाओं के साथ हुई मुसलाधार बारिश की वजह से सड़कों पर वाहन चलाने में भी दिक्कत महसूस हुई। सड़कों के गड्ढों ने वाहन चालकों को खूब परेशान किया। बाइक सवार जगह-जगह सड़क के किनारे बारिश से बचने के लिए खड़े दिखे। मेट्रो स्टेशनों व एफओबी के नीचे ऐसे सैकड़ों बाइक सवार खड़े नजर आए। दरअसल, बीते दिन की बारिश के बाद पूरे दिन मौसम साफ रहा। लेकिन शाम के समय तेज हवाएं चलने लगीं। पहले हल्की बारिश हुई। लेकिन फिर बारिश ने अपनी रफ्तार बढ़ा दी।
विज्ञापन



रेंगते रहे वाहन, जगह-जगह जाम
महामाया फ्लाइओवर, नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे, चिल्ला बॉर्डर, कालिंदी कुंज, सेक्टर 62, 59 समेत भंगेल व सेक्टर 93 में जाम के हालात हो गए। वाहन रेंगते नजर आए। बारिश रुकने के बाद हालात और बिगड़ गए। लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। कुछ स्थानों पर बीच में खराब हुए वाहन भी परेशानी का सबब बने। इसमें से सेक्टर 59, सेक्टर 37 समेत कुछ अन्य स्थानों पर अचानक के वाहन खराब हो जाने के कारण लोगों को जाम जैसी स्थिति की सामना करना पड़ा। मेट्रो स्टेशनों के नीचे बाइक सवारों की ओर से एक लेन में चारपहिया वाहन निकलते रहे। बारिश में ट्रैफिक सिग्नल भी जवाब दे गए। ऐसे में वाहन फंसते नजर आए।


जलभराव से आफत
भारी बारिश के बाद शहर में जलभराव की समस्या रही। जगह-जगह चारपहिया वाहन आधी सड़क पर निकलते रहे। शहर में सेक्टर-58, 59, 61, 63, 18, 12, 22, 82, 122, 73 समेत कई सेक्टरों में जलभराव के हालात रहे।
विज्ञापन




शहर में रहा बिजली का संकट

कई स्थानों पर बिजली संकट पैदा हो गया। वहीं, देर रात सेक्टर 66, सेक्टर 105 समेत अन्य स्थानों पर ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आने के चलते कुछ देर के लिए बिजली गुल रही। तो वहीं दूसरी ओर कुछ स्थानों पर बिजली के तारों में फॉल्ट आने से कुछ समय के लिए बिजली गुल रही। ऐसे में लोगों के काम कुछ देर के लिए ठप हो गए, हालांकि कुछ देर बिजली सुचारू रूप से आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें