फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भड़काऊ टिप्पणी के मामले में यूट्यूबर अजीत भारती से पुलिस ने की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सीजेआई प्रकरण में भडक़ाऊ टिप्पणी के मामले में यूट्ïयूबर अजीत भारती से पूछताछ
विज्ञापन

- कोतवाली सेक्टर-58 व एसीपी कार्यालय में हुई पूछताछ, पूछताछ के बाद छोड़ा

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंकने के प्रयास मामले में सोशल मीडिया पर भडक़ाऊ टिप्पणी करने वाले यूट्यूबर अजीत भारती से मंगलवार को नोएडा पुलिस ने पूछताछ की। मंगलवार को अजीत भारती को हिरासत में लेकर कोतवाली सेक्टर-58 व एसीपी कार्यालय में करीब एक घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर एक केस की सुनवाई के दौरान वकील ने जूता फेंकने का प्रयास किया था। इस मामले में सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी थी। इसमें नोएडा के सेक्टर-55 में रहने वाले यूट्यूबर अजीत भारती ने मुख्य न्यायाधीश प्रकरण में सोशल साइट एक्स पर टिप्पणी की थी। इन टिप्पणियों को सोशल मीडिया पर भड़काऊ बताया गया था और कार्रवाई की मांग की गई थी। इस मामले में मंगलवार को नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने संज्ञान लिया और अजीत भारती को कोतवाली सेक्टर-58 में बुलाया गया। दरअसल मुख्य न्यायाधीश पर उनकी टिप्पणियों को भड़काऊ बताकर न्यायपालिका के खिलाफ नफरत फैलाने वाला माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें