फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डयूटी बहिष्कार का फैसला वापस लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी पावरमेन यूनियन ने ड्यूटी बहिष्कार का फैसला वापस ले लिया है। यूनियन के मुख्य पदाधिकारियों की रविवार को हुई बैठक में दिवाली जैसे प्रमुख त्योहार को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। महासचिव गोपाल दत्त जोशी ने कहा कि कर्मचारी अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए दिवाली पर ड्यूटी देंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही यूनियन की अगली बैठक में संघर्ष तेज करने के फैसले पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मचारियों को बोनस से वंचित करने पर नाराजगी
यूनियन ने चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (सीपीडीएल) प्रबंधन की आउटसोर्स कर्मचारियों को बोनस न देने की कटाई की। गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि यूनियन ने बार-बार ज्ञापन सौंपने के बावजूद सीपीडीएल ने बोनस एक्ट के बोनस नहीं दिया। उन्होंने कहा कि करीब 550 आउटसोर्स कर्मचारी बिजली सप्लाई सुचारू रखने और टारगेट से अधिक कमाई में योगदान दे रहे हैं। रात-दिन मेहनत करने वाले इन कर्मचारियों को प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस का हक है लेकिन सीपीडीएल प्रबंधन एडहॉक बोनस भी नहीं दे पाया।
दिवाली से पहले बोनस की मांग पर जोर
गोपाल दत्त जोशी ने कहा कि यूनियन ने सीपीडीएल प्रबंधन को ज्ञापन देकर दिवाली से पहले आउटसोर्स कर्मचारियों को बोनस देने की मांग की थी। इन कर्मचारियों का पूरा योगदान बिजली विभाग की सफलता में है फिर भी उन्हें वंचित रखना अन्यायपूर्ण है। यूनियन ने प्रबंधन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें