फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक सवारों ने हवा में किए तीन फायर, मौके पर नहीं मिला गोली का खोल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रविवार रात 7:45 बजे सेक्टर-25/38 लाइट पॉइंट के पास बाइक सवार तीन युवकों ने चलते हुए सड़क पर हवा में तीन राउंड फायर कर दिए। अचानक फायरिंग से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

फायरिंग की सूचना एक ब्लैक रेंज रोवर (नंबर 0006) में सवार व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी। मौके पर सेक्टर-39 थाने की पुलिस के साथ मलोया थाना प्रभारी जसबीर सिंह भी पहुंचे। ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच की टीमों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस को घटनास्थल से कोई गोली का खोल बरामद नहीं हुआ है। थाना प्रभारी ने कहा कि शायद दिवाली के चलते किसी ने पटाखे फोड़कर शरारत की हो। सेक्टर-21डी निवासी मोहित बंसल ने पुलिस को सूचना दी कि रात करीब 7:45 बजे जब वह सेक्टर-25/38 लाइट पॉइंट के पास अपनी ब्लैक रेंज रोवर से गुजर रहे थे, तभी उनके पास से एक बाइक गुजरी, जिस पर तीन युवक सवार थे। इनमें से एक युवक, जो पीली टी-शर्ट पहने हुए था, ने तीन राउंड फायर किए।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने नाकेबंदी कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान की जा सके। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आसपास के एरिया में लगे ट्रैफिक लाइट कैमरों और निजी दुकानों के सीसीटीवी की मदद से बाइक और युवकों का सुराग जुटाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें