फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेडल लाओ, अफसर बनो

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता को दे रही सरकारी नौकरी का मौका
विज्ञापन

नंबर गेम- 8 अगस्त कर सकते हैं आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में अवसर देने की पहल की है। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के अंतर्गत प्रदेश के मूल निवासी ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिन्होंने 1 सितंबर 2020 या उसके बाद आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए हैं। ऐसे में गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों को भी सरकारी सेवा में प्रवेश का अवसर मिलने की संभावना हैं।

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार, पात्र खिलाड़ियों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को चिन्हित विभागों में उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक और पात्र खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन 8 अगस्त 2026 तक जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया और पात्रता से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए खेल विभाग, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट और खेल साथी पोर्टल पर जानकारी उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट से आवेदन पत्र का प्रारूप डाउनलोड कर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल विभाग का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देना और उन्हें खेल के साथ-साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। अधिकारी का कहना है कि इस पहल से गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों को भी अपनी उपलब्धियों के आधार पर सरकारी सेवा में प्रवेश का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें