नोएडा (संवाद)। सेक्टर-113 स्थित स्टार क्रिकेट मैदान में कॉरपोरेट वीकडे सीजन-5 का लीग का मैच खेला गया। लीग मैच में माइटी हिटर ने चार विकेट से जीत हासिल किया। पहली पारी में उतरी टीम इन्सेन इलेवन ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। जवाब में उतरी टीम माइटी हिटर ने छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। 27 रन और एक विकेट गिराकर शश्वत पुरी मैन ऑफ द मैच बने। वहीं नाबाद 83 रन बनाकर हर्ष तिवारी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने।