फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उपले से नहीं बनाउंगी खाना, पहले सिलेंडर लाओ फिर आउंगी ससुराल

विज्ञापन
विज्ञापन
- रबूपुरा में सिलेंडर नहीं मिलने के कारण मायके चली गई विवाहिता
विज्ञापन


यमुना सिटी। रसोई गैस की किल्लत अब परिवारों में क्लेश की वजह भी बनने लगी है। यमुना सिटी के रबूपुरा के भुन्नातगा गांव में रसोई गैस नहीं मिलने से परेशान महिला सोमवार को पति से नाराज होकर मायके चली गई। उसके घर में एक सप्ताह पहले सिलेंडर खत्म हो गया था। जिसके बाद उसे उपले और लकड़ियों से खाना बनाना पड़ रहा था। यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि भुन्ना तगा गांव निवासी युवक ड्राइवर है। वह गांव की ही एक बिल्डिंग मटीरियल की दुकान में ट्रैक्टर चलाता है। युवक की शादी को सात साल हो चुके हैं और उसके दो बच्चे भी हैं। परिवार सामान्य रूप से गांव में रहकर अपना गुजर बसर करता है। एक सप्ताह पहले उनके घर पर रसोई गैस खत्म हो गई थी। युवक ने अपनी गैस एजेंसी में सिलेंडर की बुकिंग कराई थी, लेकिन उसे सिलेंडर नहीं मिला। जिसके कारण महिला को लकड़ी और उपले पर खाना बनाना पड़ रहा था। इस कारण महिला को परेशानी हो रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई दिनों से कहासुनी हो रही थी। सोमवार को दोनों के बीच फिर बहस हो गई और महिला नाराज होकर अपने मायके चली गई। महिला ने अपने पति से शर्त रखी है कि सिलेंडर आने के बाद ही वह घर वापस आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें