फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने का विरोध करने पर पत्नी की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-142 स्थित शाहदरा गांव में शराब पीने का विरोध करने पर पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए पत्नी का शव पंखे से फंदे पर लटका दिया। मामले की सूचना मिलने पर महिला के परिजन पति के घर पहुंचे। संदेह होने पर उन्होंने कोतवाली में पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने सोमवार को एक्सप्रेसवे के पास से आरोपी अनिल उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर गला दबाने के लिए इस्तेमाल किया गया शॉल बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से बागपत निवासी शारदा (33) का विवाह शाहदरा निवासी अनिल से हुआ था। शादी के बाद से वह पति के साथ शाहदरा में रहती थी। परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड का काम करने वाला अनिल शराब पीने का आदी था। कुछ दिनों पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। जिसके बाद से वह उधार ले लेकर शराब पीने लगा था।
शनिवार रात को अनिल शराब पी रहा था। तभी पत्नी शारदा ने इसका विरोध किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने शारदा के गले में शॉल लपेटकर दोनों तरफ से खींच दिया। दम घुटने के कारण शारदा ने दम तोड़ दिया। आरोपी ने पत्नी की मौत को आत्महत्या दर्शाने के लिए शॉल को फंदा बनाकर पंखे से शव को लटका दिया। शारदा के परिजन जब शाहदरा पहुंचे तो उन्हें अनिल की स्थिति को देख संदेह हुआ। उन्होंने अनिल के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-142 में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सोमवार को अनिल को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की। आरोपी ने हत्या करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने बताया कि शारदा के भाई सुनील ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शारदा और अनिल के दो बच्चे हैं। दोनों की 12 साल की बेटी और 8 साल का बेटा है। अनिल के शराबी होने के कारण शारदा ने दोनों बच्चों को बहन के पास हरिद्वार पहुंचा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें