फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भेंकुरी-मारहरा मार्ग का चौड़ीकरण व नवनिर्माण शुरू

Sat, 01 Nov 2025 02:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
भेंकुरी-मारहरा मार्ग के चौड़ीकरण और नवनिर्माण का कार्य शुरू हो गया है। करीब पांच किमी लंबे इस मार्ग का निर्माण करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से होगा। मार्च तक निर्माण कार्य पूरा किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

इस परियोजना के तहत सड़क को मानक के अनुसार चौड़ा किया जाएगा, साथ ही दोनों ओर जरूरत की जगहों पर नालियां और साइड की पटरी भी बनाई जाएंगी, जिससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या समाप्त हो सके। मार्ग पर गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए डामरीकरण के साथ मजबूत बेस तैयार किया जा रहा है।
पहले खराब सड़क की वजह से आवागमन में दिक्कतें आती थीं और खेतों की उपज को बाजार तक पहुंचाने में किसानों को परेशानी होती थी। अब मार्ग का निर्माण होने से किसानों को फसलों को बाजार तक ले जाने में आसानी होगी और व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि बजट जारी होने के बाद से ही कार्य में तेजी आई है। निर्धारित समय सीमा में सड़क का काम पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें