फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गार्ड ने रोका तो कार सवार ने तोड़ा बूम बैरियर, मारपीट की

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-62 के रजत विहार में शुक्रवार शाम हुई घटना
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-62 की रजत विहार सोसाइटी में रहने वाले युवक को मेंटेनेंस जमा नहीं करने पर गार्ड ने रोका तो उसने कार से बूम बैरियर तोड़ दिया। उस पर गार्ड के साथ मारपीट का भी आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने मामले में शांतिभंग का चालान किया है।

रजत विहार सोसाइटी में रहने वाले अजय किशोर ने कई माह से मेंटेनेंस शुल्क जमा नहीं किया था। कुछ दिन पहले ही उसके फ्लैट खाली करने की सूचना मिली थी। इस पर एओए ने गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को बगैर मेंटेनेंस दिए आरोपी को नहीं जाने देने कहा था। शुक्रवार की शाम कार में अपना सामान लेकर जब वह जाने लगा तो गार्ड हूब लाल ने बूम बैरियर नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकाया जमा करने कहा तो गुस्साया आरोपी
गार्ड ने जब उसे बकाया मेंटेनेंस शुल्क जमा करने के लिए कहा तो युवक नाराज हो गया और बूम बैरियर को तोड़कर कार को गेट से बाहर निकाला। इसके बाद कार से उतरा और गार्ड को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट करने लगा। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह गार्ड को बचाया। इसके बाद युवक गाड़ी लेकर भाग गया। एओए की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें