फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आग से बचने के इंतजाम बेहतर करने का उठाया मुद्दा, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बढ़तीं आगजनी की घटनाओं पर गौतमबुद्ध नगर विकास समिति ने जताई चिंता
विज्ञापन

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जिले में तेजी से बढ़ रहीं आगजनी की घटनाओं को लेकर गौतमबुद्ध नगर विकास समिति ने इस मुद्दे पर अग्निशमन विभाग और सांसद डॉ. महेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट समेत जिले की कई हाईराइज सोसाइटियों में फायर एनओसी होने के बावजूद जमीनी स्तर पर आग से निपटने के खास सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। कई इमारतों में स्प्रिंकलर सिस्टम काम नहीं करते, फायर हाइड्रेंट में पानी का दबाव कम है और अलार्म भी खराब पड़े हैं।
विज्ञापन

समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने कहा कि बढ़ती आबादी और ऊंची इमारतों के बीच आग से बचने के लिए किए गए सुरक्षा उपायों की अनदेखी खतरनाक साबित हो सकती है। सचिव अनूप कुमार सोनी ने कहा कि केवल कागजी एनओसी से सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो सकती बल्कि सभी व्यवस्थाओं का जमीनी स्तर पर सही तरीके से काम करना जरूरी है। समिति ने सोसाइटियों और आरडब्ल्यूए के लिए मासिक फायर ड्रिल, उपकरणों के नियमित मेंटेनेंस, अतिक्रमण हटाने और प्रशिक्षित फायर सेफ्टी अधिकारियों को नियुक्ति करने जैसे सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें