फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कोबरा ने फैलाया फन तो कांप गए तमाशबीन

विज्ञापन
यूं पकड़ा गया बक्से में बैठा कोबरा
विज्ञापन
बाह। खेड़ा राठौर के सिमराई गांव में बुधवार की शाम मुकेश सिंह के घर में बक्से के भीतर रखे बक्से में सांप दिखा था। डरे परिजन ने घर छोड़ दिया था। बृहस्पतिवार को डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम सांप को पकड़ा। उसे चंबल के बीहड़ में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


प्रधान जयवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सांप को रेस्क्यू करने के लिए बक्से को खेत में ले जाया गया। रेस्क्यू करते समय सांप (कोबरा) छोटे बक्से से सरक कर बड़े बक्से में पहुंच गया। छड़ी के सहारे पकड़ते समय कोबरा ने एक नहीं, कई बार फन फैलाया तो तमाशबीन लोगों की रूह तक कांप गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा को रेस्क्यू किया गया, तब कहीं जाकर लोगों की जान में जान आई। बाह के रेंजर कुलदीप सहाय पंकज ने बताया कि कोबरा को रेस्क्यू कर चंबल के बीहड़ में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें