फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जब कोई किसी पर आरोप लगाता है, तो क्या पुलिस बिना कुछ सोचे-समझे उसे उठा लाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रदर्शनकारियों के अवैध हिरासत मामले में हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शनकारियों के साथ कथित यातना और अवैध हिरासत के मामले में दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई। कोर्ट ने साफ कहा कि गंभीर आरोपों के मामलों में भी कानूनी प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य है। न्यायमूर्ति नवीन चावला और न्यायमूर्ति रविंदर दुडेजा की खंडपीठ ने जांच एजेंसी से कहा कि वह इस मामले में आगे की कार्रवाई करे, अन्यथा वह इसकी जांच सीबीआई (सीबीआई) को सौंपने पर विचार करेगी।
विज्ञापन



अदालत ने सुनवाई के दौरान कड़े तेवरों में कहा, जब कोई किसी पर आरोप लगाता है, तो क्या आप (पुलिस) बिना कुछ सोचे-समझे उसे उठा लाएंगे? हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। पीठ ने आगे कहा, अगर आपके पास उन पर शक करने के लिए कोई सामग्री थी, तो कानून में उसकी प्रक्रिया बताई गई है। अगर आपने ऐसा नहीं किया, तो हम पुलिस कमिश्नर को जांच का आदेश देने को कहेंगे। हम इससे चिंतित नहीं हैं कि आरोप कितना गंभीर है, हम प्रक्रिया से चिंतित हैं। कोर्ट ने स्पष्ट संकेत दिया कि वह पुलिस की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं है और अगर उसने कानून का पालन नहीं किया तो मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें