पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात पीड़ित पक्ष की ओर से एक व्यक्ति थाने पर आया और घटना के बारे में जानकारी दी। उसने बताया कि लकड़ी की फैक्टरी में काम करने वाले वाले आरोपी ने उसके भाई के साथ गलत काम करने का प्रयास किया।
इस बीच उसके भाई ने विरोध करते हुए अपना बचाव किया तो आरोपी ने कंप्रेसर से नाजुग जगह हवा भर दी। उसकी हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने शिकायत दी जिसके तुरंत बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।