फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतड़ियां फटीं: कुकर्म न कर पाने पर नाजुक जगह कंप्रेसर से भर दी हवा, पीड़ित की हालत गंभीर

Sat, 31 Aug 2024 10:13 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात पीड़ित पक्ष की ओर से एक व्यक्ति थाने पर आया और घटना के बारे में जानकारी दी। उसने बताया कि लकड़ी की फैक्टरी में काम करने वाले वाले आरोपी ने उसके भाई के साथ गलत काम करने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
कुकर्म न कर पाने पर नाजुक जगह कंप्रेसर से भर दी हवा - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा थाना कासना क्षेत्र में एक लकड़ी की फैक्टरी में काम करने वाले व्यक्ति ने अपने ही सहकर्मी के साथ कुकर्म का प्रयास किया। पीड़ित ने जब विरोध करते हुए अपना बचाव किया तो आरोपी ने उसके संवेदनशील अंग में कंप्रेसर से हवा भर दी। जिससे उसकी अंतड़ियां फट गईं। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात पीड़ित पक्ष की ओर से एक व्यक्ति थाने पर आया और घटना के बारे में जानकारी दी। उसने बताया कि लकड़ी की फैक्टरी में काम करने वाले वाले आरोपी ने उसके भाई के साथ गलत काम करने का प्रयास किया। 
विज्ञापन

इस बीच उसके भाई ने विरोध करते हुए अपना बचाव किया तो आरोपी ने कंप्रेसर से नाजुग जगह हवा भर दी। उसकी हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने शिकायत दी जिसके तुरंत बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें