फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भ्रष्टाचार रोकने के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट किया जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एआई आधारित व्हाट्सएप चैटबॉट सतर्क जारी किया है। नागरिकों को भ्रष्टाचार से संबंधित जानकारी को सरलता से उपलब्ध कराने और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस एप पर नागरिकों की ओर से शिकायत करना भी आसान होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि इस एप पर सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की भूमिका एवं कार्यप्रणाली को विस्तार से बताया है। एप पर नागरिकों की ओर से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और दिशा-निर्देश का विस्तृत ब्योरा उपलब्ध है। इसके साथ ही भ्रष्टाचार रोकथाम से संबंधित जागरूकता सामग्री भी मुहैया करवाई गई है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को एप के माध्यम से ब्यूरो के संपर्क विवरण एवं हेल्पलाइन की जानकारी उपलब्ध की गई है। इस पहल का उद्देश्य जनता में भ्रष्टाचार विरोधी भावना को सुदृढ़ करना है, ताकि जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके और साथ ही शासन में पारदर्शिता को सशक्त बनाया जा सके।
उपायुक्त ने कहा कि विभाग की ओर से क्यूआर कोड जारी किया गया है। एआई व्हाट्सएप चैटबॉट के लिए क्यूआर कोड स्कैन करें। सतर्क एप का लिंक विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह सेवा नागरिकों को ब्यूरो की कार्य प्रणाली एवं प्रक्रियाओं से जुड़ी जानकारी का सरल व सुरक्षित माध्यम प्रदान करती है। नागरिकों को सतर्क चैटबॉट को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है जिससे नागरिक आसानी से इसे चला सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें