फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बैग फैक्टरी की छत से गिरकर वेल्डर की मौत

Wed, 15 Oct 2025 01:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मानकपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक के बैग बनाने फैक्टरी की छत से गिरकर वेल्डर की मौत हो गई। मृतक के मामा की तहरीर पर थाना सदर जगाधरी पुलिस ने फैक्टरी मालिक अश्वनी कुमार ओबेरॉय के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव कोट बसवा सिंह निवासी माया राम ने बताया कि उनका गांव पोंटी निवासी 38 वर्षीय भांजा सुनील कुमार वेल्डिंग का काम करता था। 12 अक्तूबर को सुनील को मानकपुर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में वेडिंग के लिए बुलाया गया था। यहां काम करते समय सुनील फैक्टरी की कई फीट ऊंची छत से जमीन पर गिरकर घायल हो गया था। माया राम का आरोप है कि यह हादसा दोपहर करीब एक-दो बजे हुआ, जिसमें घायल भांजे सुनील को फैक्टरी से तुरंत अस्पताल नहीं पहुंचाया गया।
विज्ञापन

माया राम ने आरोप लगाया कि सुनील से काम कराते समय फैक्टरी मालिक अश्वनी कुमार ओबेरॉय ने उसे जरूरी सुरक्षा के उपकरण भी मुहैया नहीं कराए। शाम करीब चार बजे सुनील के पिता को किसी ने फोन कर हादसे के बारे में बताया, तब परिवार के लोग पहुंचे तो सुनील को फैक्टरी से जगाधरी सिविल अस्पताल ले जाया जा चुका था।
विज्ञापन

ट्रॉमा पहुंचने पर भी चिकित्सक ने सुनील को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। रास्ते में ही सुनील ने दम तोड़ दिया। माया राम का आरोप है कि हादसा फैक्टरी मालिक अश्वनी कुमार ओबरॉय की लापरवाही से हुआ। जांच अधिकारी परविंद्र का कहना है कि मामला दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें