फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हुजूर की आमद मरहबा...

Sat, 06 Sep 2025 12:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
19- बहराइच में निकाले गए बारावफात के जुलूस में उमड़ी भीड़। -संवाद
विज्ञापन
फोटो- 19 से 22
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश का जश्न पूरे जिले में परंपरागत तरीके से मनाया गया। अलग-अलग स्थानों से उलमा की अगुवाई में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। हुजूर की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। जिले के कस्बाई व ग्रामीण इलाकों में भी जुलूस निकला। इसमें अंजुमनों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
सुबह आठ बजे मुस्लिम मुसाफिरखाना से जुलूस निकाला गया। सीरत कमेटी की ओर से निकाले गए जुलूस का नेतृत्व कमेटी के अध्यक्ष तेजे खां कर रहे थे। यह जुलूस अमीरमाह होते हुए चांदपुरा चौराहा पहुंचा और छावनी चौराहा के पास जाकर रुक गया। यहां जुलूस में शामिल लोगों ने पास की मस्जिद में नमाज पढ़ी। इसके बाद यह जुलूस आगे बढ़ा।
विज्ञापन

इस बीच दूसरा जुलूस दरगाह से इंतेजामिया कमेटी के सदर बकाउल्ला के नेतृत्व में निकाला गया। छावनी चौराहा पर दोनों जुलूस के पहुंचने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री यासिर शाह, सपा नेता अब्दुल मन्नान व जीशान ने जुलूस का स्वागत किया। यह जुलूस शहर के छोटी बाजार तथा बड़ीहाट होकर निकली। यहां आकर्षक सजावट भी दिखी।
तेजवापुर में खैरा बाजार, बेड़नापुर,विजौवापुर, चन्दनापुर से निकाला गया जुलूस चक गांव तक गया। मुस्लिम समुदाय के लोग हाथों में झंडे और तिरंगे लेकर जुलूस में शामिल हुए। पूरे रास्ते धार्मिक धुनों और नात-ए-पाक की गूंज सुनाई दी। सुरक्षा के लिए बौंडी थानाध्यक्ष टीएन मौर्य पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विशेश्वरगंज क्षेत्र में गंगवल बाजार के ईदगाह से निकला जुलूस पुरानी बाजkर, कल्याण नाथ मंदिर, दंदवलिया तिराहा और रणवरिया तिराहा से होते हुए ईदगाह पहुंचा। गंगवल बाजार चौक स्थित श्री कल्याण नाथ मंदिर के पास प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। यहां जुलूस के दौरान धार्मिक सद्भावना दिखी। गैर मुस्लिम प्रमोद सोनी, अवधेश सोनी, बबलू पांडे, दिलीप सोनी, रंजन विश्वास, बड़े बाबू पांडे, बबलू कश्यप, लालता सोनी, पंकज सोनी आदि सक्रिय रहे।
चर्दा क्षेत्र के जमोग बाजार में सत्तरिया कमेटी की ओर से जुलूस निकला। इसकी अगुवाई फैयाज अली ने की। यहां जुलूस में खनये काबा और गुम्बदे खादर की खूबसूरत सजावट आकर्षण का केंद्र रहे। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर और जलपान कराकर जुलूस का स्वागत किया। कार्यक्रम में फारुख अहमद, मोहम्मद नसीर, डॉ. मुबारक अली, शफीक अहमद, खुर्शीद अहमद, मुनव्वर, सआदत अली व फिरोज अहमद सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे।
विज्ञापन

नवाबगंज क्षेत्र में सतीजोर,नौबस्ता गांव, बक्सी गांव, चनैनी गांव, मिर्जा फाटा, जमादार गांव, भटपुरवा, बेला गांव, मुरचहवा, भंगहर, कबड़ियन गांव, बघमरी, बेगम पुर, केवलपुर, कमला, चौरीकोटिया, अलीनगर, शकंरपुर, रामनगर आदि स्थानों से बड़ी संख्या में जुलूस निकाला गया। पिरबितनी शरीफ स्थित हजरत अमीर हसन शाह अरब के आस्ताने पर जुलूस का समापन हुआ।

19- बहराइच में निकाले गए बारावफात के जुलूस में उमड़ी भीड़। -संवाद

19- बहराइच में निकाले गए बारावफात के जुलूस में उमड़ी भीड़। -संवाद

19- बहराइच में निकाले गए बारावफात के जुलूस में उमड़ी भीड़। -संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें