फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जंगली जानवर से टकराई बाइक, एक की मौत दूसरा घायल

Sat, 06 Sep 2025 12:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। थानांतर्गत राठ रोड पर गुंदेला मोड़ के पास शुक्रवार रात करीब नौ बजे जंगली जानवर से टकराने पर दो बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। इनमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। राठ थाना क्षेत्र के बरदा गांव निवासी सरमन (55) वर्ष ने बताया कि वह और उसका साथ चचेरा भाई महेश (45)बाइक में साथ थे। वह क्षेत्र के गांव मसगांव में एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से लौटकर अपने गांव बरदा जा रहे थे। तभी राठ रोड पर गुंदेला मोड़ के पास कोई जंगली जानवर अचानक से सामने आ गया। इससे वह टकराकर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया कि वह बाइक चला रहा था और चचेरा भाई महेश पीछे बैठा था। गाड़ी टकराने के बाद उछलकर दोनों दूर गिर गए। वह हेलमेट लगाए था, जबकि पीछे बैठा महेश हेलमेट नहीं लगाए था। इससे महेश के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर ड्यूटी कर रहे डॉ. हेमंत दसारिया ने महेश को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं, सरमन का प्राथमिक उपचार करते हुए डॉक्टर ने बताया कि सरमन को मामूली चोटे आई हैं। पुलिस ने महेश शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश तिवारी ने बताया कि महेश के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें