फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक सप्ताह तक शुष्क रहेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
-अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 दर्ज किया गया
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को बारिश का येलो अलर्ट था लेकिन बारिश नहीं हुई। ऐसे में दिनभर उमस भरा माहौल रहा और लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ा। सुबह से ही बादलों की आवाजाही लगी हुई थी ऐसे में हल्के बादलों के बीच धूप की दस्तक भी परेशान कर रही थी। ऐसे में एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा और हल्की बारिश की संभावना बन सकती है।
विज्ञापन


आईएमडी की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में बारिश बिल्कुल नहीं हुई लेकिन उमस बढ़ने से आद्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में छह अगस्त से 11 अगस्त तक बारिश की संभावना नहीं बन रही है। ऐसे में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं। ऐसे में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किए जा सकते हैं। मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में दूसरे दिन भी बारिश नहीं हुई, जबकि घने बादल छाए रहे। मानसून ट्रफ के उत्तर खिसकने से राजधानी में सिर्फ हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। 8 से 11 अगस्त के बीच चक्रवाती परिसंचरण से बारिश बढ़ सकती है। इसके साथ ही मंगलवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 135 और नोएडा का एक्यूआई 106 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें