फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दलित प्रेरणा स्थल के सामने सड़क चौड़ीकरण में फंसा पेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीईओ के निरीक्षण में सामने आया कि सड़क चौड़ी होने पर स्थल के गेट के नजदीक से गुजरेगा ट्रैफिक
विज्ञापन


-परियोजना को नोएडा प्राधिकरण ने रोका, अब कोई दूसरा विकल्प निकलने पर ही आगे बढ़ेगी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-95 दलित प्रेरणा स्थल के सामने की सड़क चौड़ी करने के लिए नोएडा प्राधिकरण की परियोजना एक बार फिर फंस गई है। प्राधिकरण के सीईओ डॉ लोकेश एम व इंजीनियरों के निरीक्षण में सामने आया है कि सड़क चौड़ी होने के बाद दलित प्रेरणा स्थल के गेट से सटकर ट्रैफिक निकलेगा। इससे प्रेरणा स्थल में लोगों का प्रवेश आसान नहीं रहेगा। गेट के नजदीक से वाहन गुजरने से सड़क सुरक्षा के भी सभी मानक पूरे नहीं होंगे। इसको देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने इस परियोजना को फिलहाल रोकने का निर्णय लिया है। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि अब दूसरा विकल्प निकलने पर ही परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा।
नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे की तरफ से आकर महामाया फ्लाईओवर के नीचे से होते हुए चिल्ला बॉर्डर की तरफ जाने वाले रास्ते पर दलित प्रेरणा स्थल के सामने सुबह और शाम जाम रहता है। महामाया फ्लाईओवर पार करते ही जाम लगना शुरू हो जाता है। इसकी वजह यह है कि दलित प्रेरणा स्थल के सामने सड़क काफी कम चौड़ी है। दलित प्रेरणा स्थल के बाहर सड़क की ओर चारदीवारी हो रखी है। यहां सड़क चौड़ी करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने दलित प्रेरणा स्थल की प्रबंधन समिति से अनुमति मांगी थी जो करीब दो महीने पहले मिल चुकी है। नोएडा प्राधिकरण ने योजना बनाई हुई है कि दलित प्रेरणा स्थल के सामने से डीएनडी और चिल्ला बॉर्डर की तरफ जाने वाली सड़क मौजूदा समय में 11.30 मीटर चौड़ी है।
विज्ञापन

इसके बाद करीब दो मीटर की जगह खाली है और फिर पेड़ हैं। पेड़ और दलित प्रेरणा स्थल के फुटपाथ के बीच करीब 5.50 मीटर की जगह सड़क के लिए मिलेगी। यहां पर जो रेलिंग है उसे प्राधिकरण आगे बढ़ाकर फुटपाथ पर शिफ्ट कर देगा। मौके पर प्रेरणा स्थल के लिए करीब 2.50 मीटर चौड़ा फुटपाथ भी बच जाएगा। मौके की स्थिति को देखते हुए 5.50 मीटर चौड़ी एक सड़क और निकालने की योजना बनी हुई है। इस पर करीब 14 करोड़ रुपये लागत अनुमानित है।
विज्ञापन



मंजूरी देने के लिए मौके पर निरीक्षण को गए थे सीईओ-

प्राधिकरण के सीईओ डॉ लोकेश एम किसी भी परियोजना को मंजूरी देने से पहले मौके का निरीक्षण करने जाते हैं। दलित प्रेरणा स्थल के सामने की सड़क चौड़ी करने की परियोजना का भी निरीक्षण करने गए थे। सीईओ का मुख्य रूप से यहां पर बीच में आने वाले फुट ओवर ब्रिज की शिफ्टिंग को लेकर निरीक्षण था। लेकिन इस निरीक्षण में जब गहनता से सवाल सीईओ ने किए तो नई समस्या सामने आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें