फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धूल कर पहने सर्दी का कपड़ा, नहीं तो बढ़ जाएगा स्किन की समस्या

Wed, 15 Oct 2025 12:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में मरीज के स्किन के जांच करते डॉ अरफुल खान। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गरम कपड़े सर्दी से बचाव के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं लेकिन इसे धारण करने से पहले चिकित्सक उसे धुलने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार काफी दिन से रखे कपड़े बिना धूलकर पहनने से शरीर पर दाने व लाल चकत्ते की समस्या बढ़ जाएगी। वहीं कम पानी पीने से भी परेशानी होगी।
विज्ञापन

वहीं बदलते मौसम के साथ सुबह और शाम को हल्की ठंड होनी शुरू हो गई है। ऐसे में जहां इंफेक्शन वाली बीमारियां बढ़ रही हैं। वहीं त्वचा संबंधित रोग और कुछ सामान्य समस्याओं में भी इजाफा हो रहा है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ अरफुल खान ने कहा ठंडक ने दस्तक देना शुरू कर दिया हैं। ऐसे में लोग गर्मी कपड़े पहनना शुरू कर दिए हैं लेकिन कपड़े बिना धुले पहनने से उन्हें स्किन में खुजलाहट व दाने निकलने की समस्या बढ़ रही हैं।
कई मरीज को चकत्ता भी पड़ जाता है। ऐसे में कपड़ा धूल कर पहनने से इससे छुटकारा मिलेगा जबकि ठंडक में त्वचा का रूखापन भी होने लगता है।
बताया कि सर्दियों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पी पाते हैं इस कारण त्वचा में रूखापन की समस्या होने लगती है। समय रहते ध्यान नहीं देने से सामान्य रूखापन से एक्जिमा या इंफेक्शन हो जाता हैं जिससे परेशानी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें