फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर संग्राम कर रहे चुनाव प्रचार, अनिल दुजाना के डर से मिली कड़ी सुरक्षा

Fri, 27 May 2016 04:16 AM IST
दादरी/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
बुलेटप्रूफ जैकेट व टोपी पहने संग्राम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर अनिल दुजाना के सामने जिला पंचायत के वार्ड दो में सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे संग्राम सिंह बुलेटप्रूफ जैकेट व कैप पहनकर क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं। कुछ स्थानों पर अनिल दुजाना के डर से प्रचार भी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


अनिल दुजाना के खौफ से कई साल से चुनाव की तैयारी कर रहे लोग पर्चा नहीं भर पाए। संग्राम सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए अनिल के सामने पर्चा भर दिया। पर्चा दाखिल होने के बाद संग्राम सिंह ने जिलाधिकारी से मिलकर सुरक्षा की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि अनिल दुजाना के गुर्गे पर्चा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।

शिकायत के बाद पीएसी समेत करीब 30 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात कर दिए गए। जिस भी गांव में संग्राम सिंह प्रचार के लिए जाते हैं, संबंधित थाने का पुलिस बल भी साथ रहता है। उन्होंने बृहस्पतिवार दोपहर ग्राम दुरयाई में प्रचार किया। उन्होने ग्रामीणों से कहा कि भयमुक्त समाज का निर्माण करना पहली प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन


शिक्षा और विकास के लिए हर हथकंडा अपनाना होगा। समाज के लोगों को भयमुक्त समाज का निर्माण करने में पूरा सहयोग करें, ताकि समाज में गुंडाराज फैलाने वालों को आगे आने का मौका नहीं मिल सके। चुनाव प्रचार में संग्राम सिंह के साथ साठा चौरासी के अलावा गांव घोडी, दादरी, कलौंदा समेत दूरदराज के गांवों के लोग भी प्रचार में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें