फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस कुत्तों के खिलाफ चलाएंगे अभियान: विजय गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शहर में बढ़ते लावारिस कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। आए दिन लोगों पर लावारिस कुत्ते पर हमला कर रहे हैं। इस मामले में बुधवार को फोनरवा (फेडरेशन आफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन) का प्रतिनिधिमंडल पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल से मिला। पूर्व मंत्री ने शहर के लोगों के साथ मिलकर लावारिस कुत्तों के खिलाफ अभियान चलाने का आश्वासन दिया है। फोनरवा ने अभियान में हर प्रकार से साथ देने की बात कही है।
विज्ञापन



बता दें लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को कुत्ते काट रहे हैं। बुधवार को फोनरवा का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री से मिला। कुत्तों के लिए अधिक शेल्टर होम बनाने। शहर में घूम रहे खतरनाक और आक्रामक कुत्तों को पकड़ने के आदेश को सख्ती से लागू कराने के लिए अनुरोध किया। आवारा कुत्तों के डर से बच्चे और बुजुर्ग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। यह गंभीर चिंतनीय विषय है। इस दौरान फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव केके जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय भाटी, कोषाध्यक्ष पवन यादव मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें