फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पीएफ की समस्या लेकर आने वालों में आई कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर 24 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में पीएफ संबंधी समस्याओं के लिए आने वाले खाता धारकों की संख्या में 50 प्रतिशत की कमी आई है। पीएफ अधिकारियों के अनुसार पहले रोजाना करीब 700 लोग आते थे, अब यह संख्या घटकर 400 हो गई। उनके अनुसार खाता धारकों की संख्या में करीब 50 फीसदी की कमी आई है। उनका कहना है कि एक वर्ष केअंतराल में यह कमी दर्ज की गई है। इसका एक प्रमुख कारण ऑनलाइन समस्याओं का निस्तारण करना भी माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन अब समस्याओं के निस्तारण का सशक्त और तेज माध्यम बनता जा रहा है। आने वाले समय में ऑनलाइन सुविधाओं में और बढ़ोत्तरी की जाएगी। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें