फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के मुद्दों पर सड़क से न्यायालय तक उठाएंगे आवाज : चौधरी प्रकाश प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। क्षेत्र के किसानों के 10 फीसदी भूखंड देने के मुद्दों को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। इसके बाद भी न्याय नहीं मिला तक सड़कों पर आंदोलन करेंगे। चाहे जेल भी जाना पड़ा, पीछे नहीं हटेंगे। किसी भी हालत में किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। ये बात भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक मंच के राष्ट्रीय सचिव चौधरी प्रकाश प्रधान ने अल्फा-1 मार्केट में प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान लंबे समय से आंदोलन करते रहे हैं। किसानों की 64 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा, 10 फीसदी भूखंड, लीजबैक, आबादी के मामलों का निस्तारण, गांव का विकास, किसान परिवार के युवाओं को रोजगार समेत कई मांगें की जाती रही हैं।
उन्होंने कहा कि तीनों प्राधिकरणों में अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। इन मुद्दों को लेकर किसान सुप्रीम कोर्ट तक जाकर न्याय की गुहार लगाएंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री स्तर पर बात करके अपनी मांगों को रखा जाएगा। इस अवसर पर अधिवक्ता विनोद कुमार वर्मा, यूनियन के जिलाध्यक्ष सुनील दायमा समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें