फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पागल कुत्ते के खाैफ से गांव में दहशत, 5 लोगों को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- खेरली गांव में लोगों पर कर रहा अचानक हमला
विज्ञापन

दनकौर। क्षेत्र के खेरली भाव गांव में पागल कुत्ते के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। शुक्रवार को कुत्ते ने अचानक हमला कर 4 लोगों को घायल कर दिया। इससे पहले बुधवार को भी कुत्ते ने एक व्यक्ति पर हमला किया था। जिनकी हालत दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में नाजुक बनी हुई है। भय के चलते ग्रामीण अब घरों से बाहर निकलने से कतराने लगे हैं।
विज्ञापन

गांव के सरफुद्दीन बुधवार को खेत पर जा रहे थे। तभी पागल कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सरफुद्दीन को पहले ग्रेटर नोएडा और फिर हालत बिगड़ने पर सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। शुक्रवार को कुत्ते ने फिर से हमला कर कन्नौज निवासी सतेंद्र यादव, स्थानीय निवासी नंद किशोर, पांच वर्षीय नायरा और छह वर्षीय रहनुमा को काट लिया। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। गांव के लोगों ने यमुना प्राधिकरण और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि आवारा कुत्ते को जल्द से जल्द पकड़ा जाए, ताकि कोई बड़ी घटना न हो। इस बारे में डाढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर नारायण किशोर ने बताया कि दनकौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और डाढ़ा सीएचसी में रोजाना करीब 150 लोग रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। लगातार बढ़ रही घटनाओं से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें