औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-3 के ब्लॉक उद्योग केंद्र-2 के उद्यमियों ने लगाए अनदेखी के आरोपी
बेाले- केवल आवासीय सेक्टरों में विकास कर रहा है प्राधिकरण
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक सेक्टर उद्योग केंद्र-2 (इकोटेक-3) के उद्यमी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अनदेखी से परेशान हैं। बुधवार को ओयाजित अमर उजाला संवाद में उद्यमियों ने कहा कि हल्की बारिश होते ही सेक्टर में जलभराव हो जाता है। हर वर्ष का यही हाल है फिर भी प्राधिकरण समाधान नहीं कर पाया। प्राधिकरण उद्योगों की जगह आवासीय सेक्टरों में काम कर रहा है। सेक्टर में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। शिकायत करने के बाद केवल आश्वासन मिलता है।
उद्यमियों ने कहा कि कई बार उद्योगों के अंदर भी नाली का पानी भर जाता है। जलभराव के कारण सड़कें भी जल्द टूट जाती हैं। यहां पर पानी का कनेक्शन नहीं है, लेकिन उसके बाद भी प्राधिकरण बिल भेज रहा है। शिकायत के बाद भी प्राधिकरण उनका समाधान नहीं कर रहा है। नाले भी जगह-जगह से खुले हैं। जिनमें गिरने का खतरा सता रहा है। सड़क टूटने से आए दिन श्रमिकों के साथ हादसे हो रहे है। शिकायत करने पर प्राधिकरण की टीम सर्वे कर जायजा लेती है लेकिन उस पर काम नहीं किया जाता है। सेक्टर में बड़ी संख्या में वेंडर है। उनके कारण मुख्य सड़क पर जाम की समस्या रहती है।
कोट
सेक्टर में हर साल बारिश होने के बाद जलभराव की समस्या होती है। निकलना भी मुश्किल हो जाता है। प्राधिकरण को इसका स्थानीय समाधान तत्काल करना चाहिए। -डॉ.
खुशबू सिंह, उद्यमी
सेक्टर के पास नाला खुला हुआ है। जिसमें गिरने का खतरा बना रहता है। प्राधिकरण से बार-बार नाले को कवर करने की मांग की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ है। -
राकेश अग्रवाल, उद्यमी
पानी का कनेक्शन नहीं है। कुछ जगह पाइपलाइन है। कनेक्शन नहीं होने के बाद भी प्राधिकरण बिल भेज रहा है। इसको तत्काल सुधारने की जरूरत है।-
राजेश खन्ना, उद्यमी
सेक्टर में जगह-जगह लगने वाले ठेलों से जाम लगता है। इनको व्यवस्थित करने की जरूरत है। प्राधिकरण को वेंडिंग जोन बनना चाहिए। बाकी ठेलियों को बाहर किया जाएगा। -
आकाश चौहान, उद्यमी
आवासीय सेक्टरों की तरह यहां भी सामुदायिक केंद्र होना चाहिए। जहां उद्यमी अपने छोटे-छोटे कार्यक्रमों का आयोजन कर सके। प्राधिकरण के साथ वहां पर बैठक भी की जा सके।-
श्रीओम पुंडीर, उद्यमी