फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो दिन में अमड़ा बड़ी नहर में पहुंचेगा पानी, दो लाख से ज्यादा किसानों होगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों मौसम की बेरुखी के साथ नहरों में पानी नहीं होने से नरवन क्षेत्र के 100 गांवों के करीब दो लाख किसानों की समस्या बढ़ गई है। बुधवार को भी दिन में कहीं दो तो कहीं मात्र 10 मिनट ही बारिश हुई।
विज्ञापन

वहीं नरायनपुर पंप कैनाल से जुड़ी अमड़ा बड़ी नहर के तलहटी में पानी देख किसान मायूस हैं। इस नहर से जुड़ी अन्य छोटी-बड़ी नहरों में भी पानी नहीं पहुंचा है जिससे किसान परेशान हैं। वहीं सिंचाई विभाग के चंद्रप्रभा प्रखंड के एक्सईएन का कहना है कि दो दिनों में नहर में पानी पहुंचा दिया जाएगा।
इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। पिछले करीब 15 दिनों से जिले में अच्छी बारिश न होने और नहरों में पानी न होने से किसान परेशान हैं। वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारी कई बार नहरों में पानी आने का आश्वासन दे चुके हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद नहरों में पानी नहीं पहुंच पाया है। बरहनी ब्लॉक के कई खेतों में पानी के अभाव में दरार तक दिखने लगी है। पानी के अभाव में खेतों में सूखती फसल व दरारों को देख कर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखने लगी हैं।
टेल के किसानों को मानसून से बारिश की काफी उम्मीद थी, लेकिन बादल उमड़-घुमड़ कर रह जा रहे हैं। वहीं नहरों में टेल तक भरपूर पानी न पहुंचने के कारण भी किसान परेशान हैं।
सूखती फसल और खेतों में पड़ती दरारों को देख कर किसान टकटकी लगाए आसमान की ओर देख रहे हैं। टेल के कई गांवों में तो डीजल इंजन चलाने के बाद भी सिंचाई के लिए पूरा पानी नहीं मिल पा रहा है।

इनसेट.......

खेतों में दरार देख किसानों के माथे पर गहराई चिंता की लकीरें

धान के खेतों में दरार देख किसान चिंतित हैं। उनका कहना है कि बारिश न होने का सीधा असर धान के पौधों पर पड़ रहा है। किसान टकटकी लगाए आसमान की ओर देख रहे हैं लेकिन बादल ललचाकर चले जा रहे हैं। टेल के कई गांवों में तो डीजल इंजन चलाने के बाद भी सिंचाई के लिए पूरा पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं नहरों में टेल तक भरपूर पानी न आने के कारण किसानों की फसल पानी के अभाव में बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है।



अभी कटशिला नहर में 1.80 मीटर पानी है। मूसाखांड डिविजन से पानी की आपूर्ति बढ़ाकर 2.10 मीटर करने की मांग की गई है। ऐसा होने पर दो दिनों में अमड़ा बड़ी नहर के टेल तक पानी पहुंचा दिया जाएगा। -हरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, चंद्रप्रभा प्रखंड, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें