फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शादी कर साली को लाया घर तो पत्नी ने बुलाई पुलिस, वाहन पर कुल्हाड़ी से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर थाना क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। मंगलवार की रात लगभग 10 बजे हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस की टीम पर पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में पुलिस के वाहन का शीशा और बोनट टूट गया।
विज्ञापन

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को काबू में किया और थाने लाकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। गांव निवासी निखिलेश की पत्नी चंद्रकला से विवाद चल रहा था।
इस दौरान निखिलेश ने अपने साली नंदिनी से भी शादी कर ली और उसे घर ले आया। दूसरी पत्नी के घर आते ही दोनों में विवाद बढ़ गया। दोनों महिलाओं के बीच मामला ज्यादा उलझ गया और पति व पत्नियों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

इसपर एक पत्नी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर निखिलेश ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे डायल 112 वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर थाने से अतिरिक्त पुलिस फोर्स पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डॉ. आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें