फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए पानी का छिड़काव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- निर्माण साइट व नजदीक में 224 एंटी स्मॉग गन, 107 वाटर टैंकर से पानी का हो रहा छिड़काव
विज्ञापन

- 11 मैकेनिकल स्वीपिंग से सड़कों की सफाई, पेड़ों के धुलने में भी टैंकर लगाए गए

ग्रेटर नोएडा। प्रदूषण बढ़ने के साथ ही ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए निर्माण साइटों के आसपास पानी का छिड़काव शुरू हो गया है। ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने वायु प्रदूषण पर निगरानी व रोकथाम के लिए पूरे ग्रेटर नोएडा को 21 जोन मेें बांटा है। इसके नोडल अलग-अलग वर्क सर्किल के वरिष्ठ प्रबंधक स्तर के अधिकारी बनाए गए हैं। डीजीएम विजय रावल ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग निर्माण साइटों पर 216 एंटी स्मॉग गन लगाए गए हैं। इसके साथ ही प्राधिकरण के 8 एंटी स्मॉग गन का इस्तेमाल अन्य सार्वजनिक स्थलों पर किया जा रहा है, ताकि धूल न उड़े। सड़कों की सफाई के लिए 11 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन लगाई गई है। ब्यूरो
विज्ञापन


कूड़ा जले तो फोन कर तुरंत बताएं
जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह का कहना है कि शहर के लोगों को अगर कहीं भी कूड़ा जलता दिखे। इसे ग्रेनो प्राधिकरण के कॉल सेंटर 0120-2336046/47/48/49 पर कॉल कर जानकारी जरूर दे दें। प्राधिकरण के मित्र ऐप पर भी इसकी जानकारी दी जा सकती है। इससे शहर की हवा को साफ रखने में मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें