ग्रेटर नोएडा(संवाद)। ग्रेनो प्राधिकरण के तहत आने वाले गांवों और सेक्टरों में सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट दुरूस्त कराने की मांग को लेकर करप्शन फ्री इंडिया ने आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन के पदाधिकारियों ने ओएसडी गुंजा सिंह को ज्ञापन सौंपा।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के तहत आने वाले विभिन्न गांवों एवं सेक्टरों में गंदगी के ढेर लगे है। सफाई कर्मचारी नियमित रूप से सफाई नहीं कर रहे है। गंदगी की वजह से लोग को दिक्कतें हो रही है। संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना है। बरसात गांव का मुख्य मार्ग पांच साल से गड्ढा युक्त है। लोगों को प्रतिदिन भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर दिनेश नागर, धर्मेंद्र भाटी, दिनेश, अमन नागर, लाला राम सिंह, भीष्म सिंह, हनी अधाना आदि लोग मौजूद रहे।