फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला न्यायालय का 27 वां स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय का 27वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया गया। वरिष्ठ अधिवक्ताओं से केक कटवाकर उनका सम्मान किया गया।
विज्ञापन

न्यायिक अधिकारियों एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं के द्वारा शुभकामना संदेश कार्ड भी जारी किया गया। बार अध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह भाटी एडवोकेट ने बताया कि जिला गौतमबुद्धनगर की स्थापना के बाद 27 जून 1999 को जिले में जिला न्यायालय की स्थापना की गई थी। शुरुआती दौर में मात्र 6 कोर्ट संचालित की गई थी। वहीं जनपद गाजियाबाद और बुलंदशहर से आए करीब 100 अधिवक्ताओं के द्वारा खुले आसमान के नीचे विधि व्यवसाय प्रारंभ किया था। आज जिले का न्यायालय अपने 26 वर्ष पूर्ण कर 27 वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। इस अवसर पर सचिव अजीत नागर, इंद्रवीर सिंह भाटी, राजेंद्र नागर, राव संजय भाटी, रामशरण नागर, देवी शरण शर्मा, विपिन भाटी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें