रबूपुरा(संवाद)। आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहा है अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने फर्जीवाड़ा कर जमीन बेचने के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
कोतवाली पुलिस फर्जीवाड़े में वांछित आरोपी पिछले करीब दो माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि गांव फलैदा निवासी डोला उर्फ बाबू सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव निवासी सन्नी भाटी उर्फ छोटू ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पीड़ित की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर 23 व 24 जून 2025 को फर्जी तरीके से बेच दी गई थी। मामले में रोपी पिछले करीब 2 महीनों से फरार चल रहा था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली की आरोपी फलैदा गांव के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर खडा कहीं भागने की फिराक में किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर आरोपी सन्नी को दबोच लिया गया।