नोएडा। चाइल्ड पीजीआई में एंटी रैगिंग समिति के तत्वाधान में एंटी रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें रैगिंग से संबंधित शिकायतों के लिए क्यूआर कोड आधारित गूगल फॉर्म की भी शुरुआत की गई। यह फॉर्म संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट से जोड़ा जाएगा ताकि छात्र अपनी शिकायतें सीधे दर्ज कर सकें और प्रशासन आवश्यक कार्यवाही तुरंत सुनिश्चित कर सकें। इस दौरान पैरामेडिकल स्टाफ ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जिसमें रैगिंग के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के उपाय के बारे में बताया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो. एके सिंह, डीन मेडिकल शाखा प्रो. डीके सिंह और डीन पैरामेडिकल शाखा प्रो. पूनम मोतियानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। एंटी रैगिंग समिति के नोडल अधिकारी डॉ. देवजीत नाथ को बनाया गया।