फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मतदाता सूची जारी, कहीं आपका नाम तो नहीं कट गया

विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों विधानसभा में 15.27 लाख मतदाता, प्रतियां राजनीतिक दल और बीएलओ को उपलब्ध कराई गईं
विज्ञापन

20,654 मतदाता 18 से 19 वर्ष आयु के, 9,420 दिव्यांग वोटर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/नोएडा। जिला प्रशासन ने मंगलवार को तीनों विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों का प्रकाशन कर दिया। मतदाता सूची की प्रतियां सभी राजनीतिक दलों के साथ बूथों पर बीएलओ को उपलब्ध कराई गई है। अगर किसी का नाम मतदाता सूची में नहीं है या त्रुटि है तो वो जुड़वा व ठीक करा सकते हैं। साथ ही नाम कटवाने का भी आवेदन कर सकते हैं। 16 दिसंबर तक पुनरीक्षण अभियान चलेगा। वहीं 21 व 22 और 28 व 29 नवंबर को विशेष अभियान रहेगा। निर्वाचन संबंधी जानकारी एवं सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 व 0120-2978702 की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने कलेक्ट्रेट के सभागार में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में सभी को मतदाता सूची की मुद्रित व डिजिटल प्रतियां उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने बताया कि दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। 4 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन बूथ पर बैठकर काम करेंगे बीएलओ
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 21 व 22 नवंबर और 28 व 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित होंगे। इन चारों दिन बीएलओ बूथ पर बैठकर काम करेंगे। विशेष दिवस शनिवार और रविवार को होंगे ताकि नौकरीपेशा लोगों को भी छुट्टी के दिन मौका मिल सके। साथ ही ऑनलाइन भी वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। प्रशासन ने इस अभियान से आरडब्ल्यूए, एओए, औद्योगिक एवं व्यापारिक संगठनों, बार एसोसिएशन, शैक्षणिक संस्थानों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ने की अपील की है।
विधानसभाओं में मतदाताओं की संख्या
विधानसभा पुरुष महिला ट्रांसजेंडर कुल मतदाता
नोएडा 3,27,446 2,65,779 11 5,93,236
दादरी 3,34,483 2,82,839 30 6,17,352

जेवर 1,72,723 1,44,111 06 3,16,840
कुल मतदाता 8,34,652 6,92,729 47 15,27,428
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें