बिलासपुर स्थित राजेंद्र इंटर कॉलेज में मतदाता सूची दिखाते बीएलओ । संवाद
बिलासपुर (संवाद)। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार को राजेंद्र इंटर कॉलेज बिलासपुर में लोगों को मतदाता सूची दिखाई गई। इस दौरान बीएलओ ने लोगों को सूची की जांच करने और नामों का सत्यापन कराने के लिए जागरूक किया। बीएलओ सीमा और राखी ने बताया कि मतदाता सूची का सत्यापन किया जा रहा है। अभियान के तहत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं। वहीं, जो लोग क्षेत्र छोड़कर चले गए हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम सूची से हटाए जा रहे हैं।
बिलासपुर स्थित राजेंद्र इंटर कॉलेज में मतदाता सूची दिखाते बीएलओ । संवाद