28 आरएसएस के शताब्दी वर्ष के तहत बेलईसा स्थित श्रीकृष्ण बस्ती से पथ संचलन निकालने की तैयारी कर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत बेलइसा स्थित श्रीकृष्ण बस्ती में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आकर्षक पथसंचलन से हुआ, जिसमें हाथी और घोड़े भी शामिल थे। नगरवासियों ने रास्ते में पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। पूरे नगर में राष्ट्रभाव, अनुशासन और समरसता का प्रेरणादायक वातावरण रहा। पथ संचलन गृहस्थी भंडार, पल्हनी, बेलइसा, ओवरब्रिज, मुसेपुर तिराहा, पान दरिबा, रेलवे स्टेशन, चिल्ड्रेन कॉलेज तक गया। पथ संचलन में स्वयंसेवकों ने पूर्ण अनुशासन का परिचय दिया।
इस दौरान भारत माता की जय के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। स्वयंसेवकों ने राष्ट्रसेवा, चरित्रनिर्माण और समाज में समरसता के संकल्प को दोहराया। मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री 1008 फलहारी बाबा महाराज ने किया, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में सह विभाग संचालक राजेंद्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष मार्गदर्शन विभाग कार्यवाह गोविंद सिंह, सह विभाग कार्यवाह रवि प्रताप सिंह और जिला प्रचारक रामाकांत ने प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन बस्ती संयोजक श्री कृष्ण ने किया। पथ संचलन में रणविजय सिंह, दिनेश गुप्ता, सुरेश शर्मा, मोनू बरनवाल, संदीप साहू, गुलाब राय आदि उपस्थित रहे।