कार्यक्रम के दौरान मौजूद एनसीसी कैडेट। संस्थान
यमुनानगर। खालसा कॉलेज में 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में साइबर अपराध और ऑनलाइन सुरक्षा पर व्याख्यान कराया गया। थाना साइबर क्राइम के एएसआई बलदेव सिंह ने कैडेट को बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी तथा सुरक्षित डिजिटल आचरण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता, सतर्कता और सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग पर बल दिया। कैडेट ने ऑनलाइन सुरक्षा और रिपोर्टिंग प्रक्रियाओं से संबंधित अपने प्रश्न भी पूछे।एएसआई ने जवाब देकर कैडेट की जिज्ञासा को शांत किया। संवाद