फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान पर वायरस के हमले से इस बार झाड़ घटा : स्वास्थ्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि धान की फसल पर फंगस और वायरस के हमले के कारण पिछले वर्षों की तुलना में इस बार झाड़ काफी कम हुआ है। फंगस के कारण फसल काली पड़ गई है। बौना वायरस ने भी खेतों में काफी नुकसान पहुंचाया है। काला दाना और पीली हल्दी जैसी समस्याओं ने धान की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। डाॅ. बलबीर सिंह रविवार को पटियाला की मंडी धंगेड़ा और मंड़ौर का दौरा करने पहुंचे थे।
मंत्री ने बाढ़ से हुए नुकसान और रोग से प्रभावित फसलों का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण खेतों में नमी होने से धान की फसलें कईं तरह के रोगों की चपेट में आ गई हैं जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार इस मुश्किल घड़ी में किसानों को अकेला नहीं छोड़ेगी। किसानों को नुकसान की पूरी भरपाई करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि ऐसी बीमारियों से बचाव के लिए दीर्घकालिक योजनाएं की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें